गुप्त नवरात्र पर विश्व कल्याण के लिए 71 ब्राह्मण नौ दिन करेंगे पाठ….

हिमाचल प्रदेश। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार से माघ महीने के गुप्त नवरात्र विधिवत पूजन-अर्चना से शुरू हुए। इन गुप्त नवरात्र में 71 पुजारी, ब्राह्मण विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए जप, पूजा लगातार नौ दिनों तक करेंगे। गुप्त नवरात्र 10 फरवरी तक चलेंगे।

ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र का शुभारंभ मंदिर अधिकारी व तहसीलदार दीनानाथ यादव ने विधिवत पूजा, सकंल्प व कन्या पूजन से किया। गुप्त नवरात्र के दौरान अनुष्ठान पर बैठने वाले लगभग 71 पुजारियों व ब्राह्मणों को पुजारी आचार्य मधुसूदन व प्रशांत शर्मा ने विधिवत संकल्प दिलाया।

वहीं पुजारी व न्यास सदस्य प्रशांत शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्र के दौरान विश्व शांति व विश्व कल्याण के लिए मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व दुर्गा सप्तशती पाठ व अन्य जप किए जाएंगे। न्यास की ओर से प्राचीन परंपराओं को बरकरार रखा जाएगा। अनुष्ठान के नौवें दिन हवन-यज्ञ किया जाएगा।

मंदिर अधिकारी व तहसीलदार दीनानाथ यादव ने बताया कि धार्मिक आयोजन ज्वालामुखी मंदिर में किया जा रहा है। नौ दिन लगातार विश्व कल्याण के लिए पूजा-पाठ पुजारी वर्ग द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *