जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला होगा, क्योंकि आपको अपनी संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप यदि अपने मन की किसी बात को अपने जीवनसाथी से साझा करेंगे, तो उसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण आपके मन का बोझ थोड़ा कम होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य भी आज उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग आज यदि धन का लेनदेन करेंगे, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आज आपको अपने सभी निर्णयों को शांति से लेना होगा, तभी आप सही निर्णय पर पहुंच पाएंगे। आज आपको अपने किसी नए कार्य को करने जाने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेना होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन विद्यार्थियों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि यदि उन्होंने किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें आशातीत सफलता प्राप्त होगी, जिसके मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहा है, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपके पिताजी यदि आपको कोई बात करने को कहे, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा, कभी कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले विरोधियों से सावधान रहें हालांकि दोपहर बाद सीधे बदलेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में आप का मनोबल ऊंचा रहेगा। दोपहर बाद अपने प्रिय के साथ समय बिताने के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन के लिए सुखद दिन रहेगा। परिवार में भी सुख शांति रहेगी, जिससे आपका मन खिला-खिला रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए बेहतर रहेगा। कोई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और जीवन साथी आपको कोई नई सलाह देगा जो आपके बहुत काम आएगी। अभी आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन प्रेम के मामलों में बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी और जिस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से अक्समात कोई विपरीत समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए आज आप सावधान रहें, जो लोग अपने कार्य छोड़कर दूसरों के कार्य को करने के लिए उत्साहित रहते हैं, उन्हें आज ऐसा करने से बचना होगा, क्योंकि नहीं तो आप लोगों का भला करेंगे और लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे, इसलिए सावधान रहे। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी उनसे प्रसन्न रहेंगे, उनकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति आज भी हो सकती है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज दोपहर बाद किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके धन को बढ़ाने वाली और सुकून दायक साबित होगी। भाई बहनों का सहयोग से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए ग्रीन काफी अनुकूल है। जीवन साथी के साथ कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाएंगे। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, जिससे मन खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो रिश्ते में तनाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *