नागरिक उड्डयन मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की झाकियां रहीं संयुक्त विजेता

नई दिल्‍ली। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित की गई झाकियों में से शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकियों को केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस साल पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया था। शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ झांकी और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दलों के परिणाम जारी किए गए।

शिक्षा मंत्रालय की झांकी ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ पर आधारित थी, जबकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी की थीम उड़े देश का आम नागरिक’ पर थी। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में नौ केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की झाकियों ने हिस्सा लिया था। उड्डयन मंत्रालय की झांकी में सफल उड़ान योजना के बुद्धिस्ट सर्किट और उड्डयन के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका प्रदर्शित की गई थी।

मार्चिंग टुकड़ियों में भारतीय नौसेना के दल को सभी तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ करार दिया गया। वहीं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) व अन्य बलों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *