हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के है आसार….

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में नौ फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभवना है। वहीं मैदानी कुछ भागों में भी बारिश की संभावना है। एक-स्थानों पर अंधड़ का भी येलो अलर्ट है।

आज भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। प्रदेश के सभी भागों में 10 से 12 फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से लोगों को ठंड से भी कुछ राहत मिली है।

उधर बर्फबारी के तीन दिन बाद भी दुर्गम व जनजातीय भागों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह 10 बजे तक प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे व एक स्टेट हाईवे समेत 247 सड़कें ठप थीं।

हालांकि बिजली व पेयजल आपूर्ति अधिकतर प्रभावित भागों में बहाल कर दी गई है। सबसे ज्यादा सड़कें लाहौल-स्पीति व शिमला जिले में प्रभावित हैं। आज शाम तक काफी संख्या में बंद सड़कें बहाल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *