राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरू रविदास जयंती पर दी शुभकामनाएं….

नई दिल्ली। देश आज गुरु रविदास की जयंती मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में महान संत द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर प्रेम, सौहार्द व समानता पर आधारित समाज के निर्माण का आह्वान किया।

संत रविदास 15वीं से 16वीं शताब्दी के बीच देश के भक्ति काल से जुड़े थे। उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। उन्हें 21वीं सदी के रविदासिया धर्म का संस्थापक माना जाता है। आज ही माघ पूर्णिमा भी है। इस मौके पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि संत रविदास ने प्रेम और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि संत रविदास जयंती की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महान संत गुरु रविदास जी ने बिना किसी भेदभाव के प्रेम और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आइये हम सभी गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समानता, सद्भाव और समन्वय पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *