सत्ता में वापस लौटे तो होली-दिवाली पर देंगे फ्री गैस सिलेंडर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्‍ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने करनैलगंज में जनता से वादा किया कि अगर यूपी में भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आती है तो गरीबों को होली व दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा। दुनिया में भारत की बात को अब पूरी गंभीरता से सुना जाता है। पहले ऐसा नहीं था। कांग्रेस के लोग देश को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि गलवान घाटी में 38-50 भारत के सिपाही चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हो गए जबकि चीन के सिर्फ तीन से चार सैनिक ही मारे गए हैं। मैंने रक्षामंत्री होने के बावजूद इस पर जवाब नहीं दिया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लोगों को जो कहना है कहने दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *