सीएम ने सरकारी स्कूलों में 12430 नई कक्षाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्‍ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राजधानी के सरकारी स्कूलों को 12430 नई कक्षाओं की सौगात दी है। इस मौके पर सरकार ने एक स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां मुख्यमंत्री ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए किए गए उनकी सरकार के सात साल के कामों का भी उल्लेख किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में वाकई शिक्षा क्रांति हो रही है। देश के कई शानदार प्राइवेट स्कूलों में ऐसी सुविधा नहीं है जैसे दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुविधाएं हैं। इस साल 3,70,000 बच्चों ने निजी स्कूल से नाम कटाकर सरकारी स्कूल में एडमिशन लिया है, इससे बड़ा सर्टिफिकेट क्या होगा। मात्र तीन साल में 12430 क्लास बनकर तैयार हो गए हैं। यह भी अपने आप में इतिहास है। मैं सभी दिल्लीवासियों और बच्चों को बधाई देता हूं।

अगर हम एक नए स्कूल में 50 क्लास भी मानें तो 250 नए स्कूल बनकर तैयार हुए हैं। इनमें कई क्लास तो डिजिटल भी हैं। दिल्ली में कुल 20 हजार क्लासरूम सात साल में बनाए गए हैं लेकिन सभी राज्य सरकारों और केंद्र को भी मिलाकर सबने सात साल में इतने क्लासरूम नहीं बनाए जितने दिल्ली में बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *