फेसबुक और ट्विटर पर रूस ने लगाया प्रतिबंध….

मॉस्को। रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन पर चारों तरफ से आक्रमण कर रही है। लगातार दागी जा रही मिसाइलों से यूक्रेन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया के द्वारा फैल रही फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेना पर फर्जी खबर के लिए जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक रूस ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने प्रतिबंध के कारण के रूप में फेसबुक के रूसी राज्य मीडिया समूहों के खिलाफ भेदभाव का हवाला दिया। फेसबुक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कंपनी ने कहा है कि रूस विश्वसनीय जानकारी ब्लॉक करके इससे लाखों लोगों को दूर कर देता है।

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच पुतिन सोशल मीडिया पर भी लगाम लगा रहे हैं। फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब रूस ने ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *