उद्यमी सहित 29 महिलाओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सांपों को बचाने वाली, ऑर्गेनिक खेती, उद्यमशीलता, कला, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा के लिए 29 महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली महिलाओं को 28 पुरस्कार प्रदान किए। इनमें 2020 के लिए 14 पुरस्कार और 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल के तहत नारी शक्ति पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय योगदान के लिए मान्यतास्वरूप प्रदान किए जाते हैं।

वर्ष 2020 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में उद्यमशीलता, कृषि, नवोन्मेष, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, एसटीईएमएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और गणित) व वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं।

वर्ष 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में भाषा-विज्ञान, उद्यमशीलता, कृषि, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, मर्चेट नेवी, एसटीईएमएम, शिक्षा, साहित्य, दिव्यांगजन अधिकार जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *