प्रचंड जीत के बाद सीएम भगवंत मान ने किया पहला रोड शो….

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर हवाई अड्डे पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की अगवानी की। पंजाब चुनाव में भारी जीत के बाद भगवंत मान आज अरविंद केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड शो कर रहे हैं। उससे पहले भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, जहां उन्‍होंने माथा टेका। इसके बाद जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर भी पहुंचे।

सीएम अरविंद केजरीवाल नए चेहरे भगवंत मान के साथ अमृतसर में रोड शो कर रहे हैं। वहीं देशभक्ति के गीतों के साथ वह पंजाब के लोगों का धन्यवाद जता रहे हैं। पोस्टरों में धन्यवाद पंजाब लिखा है। बड़ी तादाद में लोग भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को देखने पहुंचे और रोड शो के साथ हजारों लोगों का हुजूम चल रहा है।
लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो है। विजय मार्च में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अब विकास ही विकास होगा। पंजाब में अब कट्टर ईमानदार सरकार होगी। शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव नवांशहर के खटकड़ कलां में 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान और उनके मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण करेंंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *