जानिए कैसे मिलेगी कुबेर की कृपा……

नई दिल्‍ली। वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का अपना महत्व है। घर में रखी कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है, जब उसे सही दिशा या सही जगह पर रखा जाए। जानकारों का मानना है कि उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर देवता हैं। इसलिए इस दिशा में कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

धन और समृद्धि के देवता कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं। इसलिए उत्तर दिशा में घर की तिजोरी रखने से घर में कभी पैसे की कमी नहीं होगी और घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरमिड लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा। यदि हो सके तो घर की उत्तर दिशा की दीवारों को नीले रंग से पेंट करवा दें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में आर्थिक संपन्नता बनाए रखने के लिए घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ लगाने से लाभ होता है। साथ ही उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था रखने से घर में धन का प्रवाह होता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *