41वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा जम्मू….

जम्मू कश्मीर। जम्मू 41वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। चैंपियनशिप 21 से 30 मार्च के बीच स्थानीय एमए स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी, अतानु दास, अभिषेत वर्मा सहित कई नामी खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में इंडियन स्टाइल, रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें मेजबान जम्मू-कश्मीर की 24 सदस्यीय टीम भाग लेगी। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर पहली बार तीरांदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन इसकी तैयारी जोर शोर में जुटा है।

एसोसिएशन प्रतियोगिता के बारे में आधिकारिक जानकारी जल्द ही देगा। एसोसिएशन के एक पदाधिकारी की कहना है कि चैंपियनशिप की मेजबानी जम्मू-कश्मीर को मिलना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी। प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया है। इसमें 24 खिलाड़ी तथा छह अफसर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *