होली पर रेलवे ने यात्रियों को दी राहत…..

नई दिल्ली। होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे तमाम इंतजाम कर रही है। कहीं ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों का इंतजाम किया जा रहा है, तो साथ ही कई होली स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। इन सबके बावजूद यात्रियों के लिए काफी हद तक ये इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने आनंद विहार-सीतामढ़ी होली स्पेशल का संचालन शुरू कर दिया है। 20 मार्च तक यह ट्रेन दोनों ओर से दो-दो फेरे लगाएगी। शनिवार को रात 12:30 बजे यह ट्रेन पहली बार फेरा लगाने रवाना हुई।
रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आनंद विहार से यह ट्रेन शनिवार और मंगलवार को रात 12:30 बजे चलेगी और अगली रात 8:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में यह बुधवार और रविवार को सीतामढ़ी से रात 12:15 बजे चलेगी और अगली रात 11:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, पनिया हावा, नरकटियागंज और रक्सौल स्टेशन पर भी रुकेगी। आनंद विहार-मुजफ्फरपुर होली स्पेशल 12 मार्च से 19 मार्च तक, आनंद विहार-जयनगर होली स्पेशल 11 से 23 मार्च तक, आनंद विहार-जोगबनी होली स्पेशल 12 से 21 तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *