यूजर्स के लिए क्रैश हुआ गूगल मैप…..

नई दिल्ली। गूगल मैप लोगों की जिंदगी का हिस्सा बना गया है। अगर आप कहीं जाते हैं या जाना चाहते हैं, तो एक बार जरूर गूगल मैप खोलकर लॉकेशन का पता लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब यह सुविधा डाउन हो जाए तो आप समझ ही सकते हैं।

किस हद तक परेशानी हो सकती है। गुरुवार की देर शाम भारत के समय लगभग 9:30 बजे गूगल मैप दुनियाभर के यूजर्स के लिए क्रैश हो गया। वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने आज शाम गूगल मैप्स के बारे में रिपोर्ट जारी की कि उसके डाउन होने के कारण सैकड़ों हजारों लोग अचानक मैप एप को खोल नहीं पा रहे थे।

इस बारे में गूगल मैप की वेबसाइट ने बयान जारी कर कहा कि सर्वर में त्रुटि आई है। इसके डाउन होने के साथ लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। कुछ लोग इतने निराश हो गए कि उन्होंने एपल मैप्स का भी सहारा लिया। एक ने ट्वीट कर लिखा कि मैं कहीं जा रहा हूं और अचानक गूगल मैप बंद हो गया। मैं भटकने से बच गया, क्योंकि मेरे पास एपल मैप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *