नाविकों और मछुआरों को तटरक्षक बल ने दी चेतावनी…

नई दिल्‍ली। चक्रवाती तूफान आसनी के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट तक पहुंचने के अनुमान के साथ प्रशासन द्वीपसमूह में स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर रहा है।

इसी के तहत बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण इलाकों में मौजूद भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने सभी नाविकों और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *