30 बड़े विमान खरीदने की तैयारी में है एअर इंडिया…

मुंबई। टाटा समूह का हिस्सा बन चुकी एअर इंडिया 30 बड़े विमान खरीदने की तैयारी में है। इसके लिए वह 10 अरब डॉलर खर्च करेगी। इससे कंपनी अंतरराष्ट्रीय विकास को मजबूती मिलेगी। रोल्स रॉयस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिस डेवी ने कहा कि टाटा समूह 30 एयरक्रॉफ्ट खरीदने की योजना बना रहा है।

यह एक बड़ा ऑर्डर हो सकता है। सिंगापुर के डेवी इस समय भारत दौरे पर हैं और वे टाटा संस सहित अन्य कंपनियों के साथ बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ए 350-100 जेट के 30 ऑर्डर की कीमत 2018 में 9.5 अरब डॉलर थी, जो अब 10 अरब डॉलर के पार हो सकती है।

हालांकि बड़े विमान की खरीदी में बड़ी छूट भी मिलती रहती है। हालांकि उन्होंने इस खरीदी के ऑर्डर के समय को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। विमान बनाने वाली यूरोपियन कंपनी की नजर भारत में बड़ा सौदा करने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *