बड़ी कार्रवाई: जाकिर नाइक के संगठन पर लगा प्रतिबंध…

नई दिल्ली। भारत सरकार ने विवादित इस्लामी उपदेश देने वाले जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी एक अधिसूचना में बतायाा गया कि आईआरएफ एक अवैध संगठन है और इस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि आईआरएफ के संस्थापक जाकिर नाइक के भाषण विवादित और आपत्तिजनक हैं। वह कुख्यात आतंकवादियों और आतंक का गुणगान किया करता है। जाकिर यह दावा करता हैं कि हर मुसलमान को आतंकवादी होना चाहिए। यही नहीं जाकिर नाइक युवाओं को हमेशा जबरन मुसलमान बनाने का समर्थन भी करता आया हैं। उसने हिंदुओं और अन्य धर्मों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की हैं।

गृह मंत्रालय ने आगे बताया कि आईआरएफ और इसके सहयोगियों की अवैध व आतंकी गतिविधियां गुजरात, कर्नाटक, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में देखने को मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *