खुलेगा ब्रह्मांड का रहस्‍य: मिली नई Galaxy…

वाशिंगटन। खगोलविदों ने ब्रह्मांड में अब तक की सबसे दूर स्थित आकाशगंगा का पता लगाया है। खगोलविदों ने इसे एचडी नाम दिया है। उनके मुताबिक यह पृथ्वी से करिब 13.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।

खगोलविदों का कहना है कि इसका निर्माण बिग बैंग के बाद हुआ है। खगोलविदों के अनुसार ब्रह्मांड की शुरुआती दौर का एक चमकता हुआ लाल रंग का पिंड खोजा गया है। कई बार इसकी रोशनी बहुत दूर से आती हैं और इतनी दूर से आते-आते धुंधली होने के साथ रास्ते में पड़ने वाले भारी पिंडों की वजह से इसमें विकृति भी आ जाती है।

इसलिए बहुत दूर स्थित इन स्रोतों के बारे में जानकारी हासिल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। जानकारी के मुताबिक शोधकर्ता अभी तक यह सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं कि क्या यह गैलेक्सी स्टारबर्स्ट गैलेक्सी है या फिर तारों के साथ उड़ती सी सकारात्मक गैलेक्सी है।

वैज्ञानिक यह भी निर्धारित नहीं कर पा रहे हैं कि क्या यह क्वेजार है, जिसके केंद्र में एक विशालकाय सुपरमैसिव ब्लैकहोल सक्रिय रहता है। वहीं हार्वर्ड एंड स्मिथसनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्सी के खगोल भौतिकविद फैबियो पैकूकई का कहना है कि इतनी दूर स्थित स्रोत की प्रकृति के सवालों का जवाब देना चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है।

यहां तक कि सबसे चमकीले खगोलीय पिंड क्वेजार की रोशनी भी इतने लंबे सफर के बाद इतनी धुंधली हो जाती है कि हमारे शक्तिशाली टेलिस्कोप को भी इन रोशनी को पकड़ने में बहुत मुश्किल आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *