nightlife इंजॉय करने वालों के लि‍ए बनी है ये जगाहें…

ट्रेवल।  अगर आप भी रात के समय घुमना पसंद करते है या अपको रात बहोत पसंद है तो, हम आपके लि‍ए लाए है कुछ ऐसी जगहें जो आपको आपना दिवाना बना सकती है। यह तो आप भी जानते है की भारत बेहद ही खूबसूरत देश है। पर क्‍या आपको यह पता है कि भारत में कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जिनकी खूबसूरती दिन के मुताबिक रात के अंधेरे में और बढ़ जाती है। अगर नहीं, तो चलिए जानते है उन जगहों के बारे में…

 

हर की पौड़ी, हरिद्वार- उत्तराखंड देश के खूबसूरत जगहों में से एक हैं और उत्तराखंड के खूबसूरत जगहों में से एक हैं में एक है हर की पौड़ी। यहां पहाड़, नदी, झरने और कई धार्मिक स्थल हैं। हरिद्वार की हर की पौड़ी का रात का दृश्य हर कोई देखना चाहता है। अगर आप कभी हरिद्वार जाएं तो रात के समय हर की पौड़ी की गंगा आरती और जगमगाते दिये जरूर देखें।

 

गोल्डन टेम्पल, अमृतसर- अमृतसर का गोल्डन टेम्पल (गुरुद्वारा) भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां का अपना एक अलग ही महत्व है। सूर्यास्त के बाद इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह स्थान बेहद ही शांत और पवित्र है। अगर आप रात में इस स्वर्ण मंदिर में जाते हैं तो यह एक बेहद ही खूबसूरत दिखता है।

 

विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता- विक्टोरिया मेमोरियल ऐतिहासिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। विक्टोरिया मेमोरियल भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जैसे ही कोलकाता में रात होती है, यह इमारत पूरी तरह से बदल जाती है और अपनी खूबसूरती से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है।

 

ताजमहल, आगरा- आगरा में बने खूबसूरत ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में जगह मिली है। जितना खूबसूरत यह दिन में दिखता है, चांदनी रात में यह उससे भी ज्‍यादा आकर्षक लगता है। यह एक ऐसा स्मारक है, जहां आपको धरती पर ही स्वर्ग का अहसास होता है।

 

मरीन ड्राइव, मुंबई- मुंबई में स्थित मरीन ड्राइव क्वीन्स नेकलेस के नाम से मशहूर है। लोग मरीन ड्राइव पर रात में घूमना पसंद करते हैं। रात के समय मरीन ड्राइव की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *