रूस से आयात पर यूक्रेन का प्रतिबंध…

रॉयटर्स। आज यूक्रेन-रुस जंग का 46वां दि‍न है और युद्ध अभी भी जारी है। इसी बीच यूक्रेन ने रूस से सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ  ही यूक्रेन ने अन्य देशों से मॉस्को के खिलाफ कठोर आर्थिक प्रतिबंधों का पालन करने और उन्हें लागू करने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि, यूक्रेन, रूस से सलाना लगभग 6 बिलियन डॉलर का आयात करता था।

यूक्रेन की मंत्री यूलिया सिव्रीडेंको (Yulia Sivridenko) ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि, “आज हमने आधिकारिक तौर पर आक्रामक राज्य के साथ माल के व्यापार को पूरी तरह से समाप्त करने की घोषणा की।” वहीं उन्होंने कहा कि, ‘अब से, किसी भी रूसी संघ के उत्पादों को हमारे देश में आयात नहीं किया जा सकेगा। दुश्मन के बजट को ये फंड नहीं मिलेगा, जिससे युद्ध को वित्तपोषित करने की उसकी क्षमता कम होगी’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने बार-बार पश्चिम देशों से रूसी तेल आयात और अन्य निर्यात का बहिष्कार करने की अपील की है। हालांकि, अमेरिका और उसके सहयोगी देश पहले ही रूस पर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं। वहीं अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (boris Johnson) ने कहा कि अभी और प्रतिबंध लगने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *