Orange Alert: कहीं होगी बारिश ताे कहीं चलेगी लू…

नई दिल्ली। आईएमडी के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दो मई तक और पूर्वी भारत में 30 अप्रैल तक लू चलेगी। वहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के लिए राहत की खबर है। यहां दो से 4 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। गर्मी ने अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि 72 वर्ष में दूसरी बार सर्वाधिक रहा था।

अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, जम्मू, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, झारखंड में आज लू चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *