लड़की के इस अंग पर है तिल, तो…

नई दिल्ली। शरीर पर तिल का होना सामान्य बात है। कुछ तिल जन्मजात होते हैं, तो कुछ समय के साथ हमारे शरीर पर आते-जाते हैं। शरीर पर बने हर एक तिल का महत्व समुद्र शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल कई बार खूबसूरती में तो चार चांद लगाते ही हैं, साथ ही इनका एक विशेष अर्थ भी होता है। कोई तिल शुभ है तो कोई अशुभ, इसका पता उसके स्थान से ही चलता है। यह तिल आपका भाग्य और चरित्र भी बताता है। तो आइए हम आज आपको बताते हैं कि लड़कियों के अलग-अलग अंगों पर तिल का मतलब क्या होता है और इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि वो कौन सी लड़की है, जो आपको आजीवन भर बेइंतहा प्यार करेगी।

होंठ पर तिल- समुद्र शास्त्र के अनुसार महिलाओं के होंठ पर तिल होना कामुक का संकेत है। लोग ऐसी महिलाओं के दीवाने होते हैं। यह ज्यादा चालाक होती हैं।

सीने पर बायीं तरफ तिल- अगर किसी महिला के सीने के बायीं तरफ तिल है, तो वो अपनी पसंद से शादी करेगी। इसके अलावा उसके जीवन में थोड़ी बहुत कठिनाइयां भी आएंगी।

माथे पर तिल का मतलब- जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है, वे आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। ऐसी महिलाएं बिना किसी की मदद लिए अपना मुकाम हासिल करती हैं। जिन महिलाओं के माथे के दायीं ओर तिल होता है। उनके जीवन में सदैव धन की प्राप्ति होती है।

जांघ पर तिल होने का मतलब- जांघ पर तिल होना कामुकता की एक बड़ी निशानी है। अगर किसी महिला के बायीं जांघ पर तिल है, तो उसे नौकर-चाकर का सुख मिलता है, वहीं तिल अगर दायीं जांघ पर है, तो उसे उसके पति से विशेष प्रेम मिलता है।

नाभि के ऊपरी हिस्से में तिल- समुद्र शास्त्र के अनुसार नाभि के ऊपरी हिस्से पर तिल वाली स्‍त्री खाने पीने की शौकीन होती हैं, नाभि के अंदर या नाभि के आसपास तिल वाली महिला धन-धान्य से संपन्न रहती हैं और आनंदमय जीवन व्यतीत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *