चलो चले अजमेर…

यात्रा। अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ अजमेर शहर एक बहुत लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यह शहर सूफी संत मोइउद्दिन चिश्ती की दरगाह के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि अजमेर शहर को पहले अजयमेरु के नाम से जाना जाता था। यह शहर अपनी विशिष्ट वास्तुकला और संस्कृति के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अजमेर में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जो देश-विदेश में बहुत प्रसिद्ध हैं। आपको इस शहर में पारंपरिक राजस्थानी रंग-ढंग देखने को मिलते हैं। आज हम आपको अजमेर शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते है…

अढ़ाई दिन का झोपड़ा- आपको बता दें कि अजमेर में स्थित अढ़ाई दिन का झोपड़ा एक ऐतिहासिक मस्जिद है। इस मस्जिद का निर्माण वर्ष 1192 में मोहम्मद ग़ोरी के निर्देश पर कुतुब-उद-दीन ऐबक द्वारा करवाया गया था। इस मस्जिद में ढ़ाई दिन का उत्सव चलता है, जिसकी वजह से इस मस्जिद को यह नाम दिया गया है। इस मस्जिद के निर्माण में खूबसूरत वास्तुकला का इस्तेमाल देखने को मिलता है। दूर-दूर से लोग इस मस्जिद में मत्था टेकने आते हैं।

आना सागर झील- आप अजमेर में आना सागर झील देख सकते हैं। यह एक बेहद खूबसूरत कृत्रिम झील है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। आपको बता दें कि इस झील का निर्माण पृथ्वीराज चौहान के पिता आणाजी चौहान ने करवाया था। आणाजी से नाम पर ही इस झील का नाम आना सागर पड़ा। इस झील के आसपास की जगह भी बेहद खूबसूरत है। यहाँ का दौलत बाग देखने में बहुत खूबसूरत है, जहांगीर ने जिसका निर्माण करवाया था। आप इस झील में नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं।

अजमेर शरीफ़- आपको बता दें कि अजमेर में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह यहाँ के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। हर धर्म-जाति के लोग इस दरगाह में मत्था टेकने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि मुगल बादशाह अकबर आगरा से 437 किमी। पैदल चलकर ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर बेटा होने की दुआ माँगने आए थे। आज के समय में देश-विदेश से लोग दरगाह पर आकर मन्नत मांगते हैं और मन्नत पुअर होने के बाद चादर चढ़ाते हैं।

पुष्कर सरोवर- पुष्कर झील देशभर में बहुत मशहूर है। हिन्दू धर्म के लोगों के लिए यह सरोवर आस्था का एक बड़ा केंद्र है। भारत के पांच पवित्र सरोवरों में पुष्कर झील भी शामिल है। कुछ विशेष अवसरों पर यहां श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *