सावधान: क्‍या आप भी सोने से पहले खाते है ये चिजें…

स्वास्थ्य। अक्सर लोग रात में सोने से पहले हल्के स्नैक्स, मिठाइयों, आइसक्रीम या कॉफी-चाय का सेवन करते हैं। पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सोने से ठीक पहले खाने की चीजों के चयन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अपको बता दें कि गलत चिजों के सेवन से न सिर्फ नींद प्रभावित होती है बल्‍की दीर्घकालिक रूप से ये चीजें आपमें डायबिटीज, मोटापा, हृदय रोग जैसी समस्याओं तक का जोखिम बढ़ा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हम सभी को रात का भोजन हल्का रखना चाहिए जिससे नींद अच्छी आए। आइए जानते हैं कि सोने से पहले किन चीजों के सेवन को सेहत के लिहाज से नुकसानदायक माना जाता है।

रात में कॉफी-चाय न पिएं- रात में अच्छी नींद के लिए कॉफी-चाय न पीए। क्‍योंकी इनमें कैफीन नामक तत्व की अधिकता होती है, जो मस्तिष्क को उत्तेजित कर देता है और इस इस तत्‍व को नींद भगाने वाला माना जाता।

सोने से पहले न खाए आइसक्रीमबहोत से ऐसे लोग है जिन्‍हें सोने से पहले आइसक्रीम खाने की आदत होती है। पर सेहत के लिहाज से विशेषज्ञ इसे अस्वास्थ्यकर मानते हैं। सोने से पहले आइसक्रीम खाने की आदत को नींद संबंधी विकारों को बढ़ावा देने वाला भी माना जाता है।

टाइरामाइन वाली चीजों से बचें- अच्छी नींद के लिए हमें उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए जिनमें टाइरामाइन अधिक होता है। टाइरामाइन, एक अमीनो एसिड होता है और सोया सॉस, रेड वाइन आदि में इसकी अधिकता होती है।

इन चीजों का कर सकते हैं सेवन- यदि आपको रात में सोने से पहले कुछ खाने की तीव्र इच्छा होती है तो, इसके लिए दलिया, साबुत अनाज, दूध, कच्चे पनीर, अखरोट आदि का सेवन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *