भारत की मदद से लाभान्वित हुए श्रीलंका के 700 मछुआरे

दुनिया। विदेशी मुद्रा भंडार के खत्म होने की वजह से ईंधन, भोजन और दवा जैसी बुनियादी चीजों के आयात के लिए जूझ रहे श्रीलंका की भारत हर तरह से मदद कर रहा है। भारत ने शुक्रवार को जाफना शहर में 700 मछुआरों की मदद के लिए 15,000 लीटर केरोसिन श्रीलंका भेजा, जो शनिवार को वहां पहुंच गया।

जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने राकेश नटराज ट्वीट कर बताया कि भारत से भेजे गए 15,000 लीटर केरोसिन को श्रीलंका के मात्स्यिकी मंत्री डगलस देवानंद की मौजूदगी में डेल्फ्ट, नैनातिवू, इलवैतिवू और अनालितिवू के 700 मछुआरों को भारत की तरफ से मदद के तौर पर वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *