Twitter कर रहा ‘सर्किल’ की टेस्टिंग, मि‍लेगा ये फीचर

टेक्नोलॉजी। माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। Twitter के इस फीचर का नाम सर्किल है। Twitter सर्किल फीचर आने के बाद आप खुद तय कर पाएंगे कि आपका ट्वीट किसे दिखेगा और किसे नहीं। दरअसल Twitter का यह फीचर आपको एक ग्रुप या सर्किल बनाने की सुविधा देता है, जिसके आपके ट्वीट आपके द्वारा बनाए गए ग्रुप में ही दिखेंगे। Twitter की टेस्टिंग के अनुसार सर्किल फीचर के आने के बाद इसमें अधिकतम 150 लोगों को जोड़ा जा सकेगा।

ट्विटर का यह फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम के क्लोज फ्रेंड्स फीचर्स जैसा ही है। सीधे शब्दों में कहें तो आप अपने कुछ खास ट्वीट के लिए फॉलोअर्स तय कर सकेंगे, जिसके बाद आपका वह ट्वीट सिर्फ उन्हें ही दिखेगा। Twitter का यह फीचर धीरे-धीरे यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इस फीचर की खास बात यह है कि सर्किल में शामिल लोग ही किसी ट्वीट पर रिप्लाई कर पाएंगे या फिर लाइक या री-ट्वीट कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *