जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको हर मामले में आत्मनिर्भर होकर ही आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी के भरोसे किसी कार्य में निवेश किया,तो वह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आपके कुछ घरेलू मसले भी सुलझ जाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के शादी विवाह की बात चल सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हे पदोन्नति जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको हर मामले में किसी भी विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संतान या भाई-बहन के लिए भी आप कुछ सोच विचार करेंगे और उनसे संबंधित समस्याओं को पिताजी के सामने रखेंगे, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे। इन सबके बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद आज फिर से सिर उठाएगा और उसमें आपको राहत भी नहीं मिलेगी। आपकी शान शौकत में आज बढ़ोतरी होने के कारण आपके कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं,लेकिन आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज आप अपने में ही खोए रहेंगे,जिसके कारण आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।आपको आज अक्समात धन लाभ हो सकता है। विधार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर चितित रहेंगे।  संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे व्यापारी अपने व्य्वसाय में लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं को भी बनाएंगे। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर किसी नये प्रोजेक्ट पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो संतान किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता दिलवाने में सहायक हो सकता है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की पूरी-पूरी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सुदूर यात्रा से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी। वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके करियर में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी परिचित पर भरोसा करना आपको महंगा पड़ सकता है, क्योंकि वह व्यक्ति समय पर आपकी मदद नहीं करेगा। आपका उससे भरोसा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। यदि आपने जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने के लिए सोचा है, तो उसमें वह आपको साझेदारी में नहीं कराना है, नहीं तो पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपको अपने धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलती दिख रही है, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी, तो आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिल सकती हैं और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन परिवार के सदस्यों से आपको अपने गिले-शिकवे को दूर करना पड़ सकता है। यदि हो सके तो पिछली गलतियों के लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। भागदौड़ भी अधिक होगी, लेकिन सायंकाल के समय उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *