अरब सागर में हेलिकॉप्टर की हुई इमर्जेंसी लैंडिंग…

मुंबई। अरब सागर में बॉम्बे हाई के पास आज एक हेलिकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई है, जिसमें कुल सात यात्री व दो पायलट सवार थे। यह इमर्जेंसी लैंडिंग ओएनजीसी के रिग ‘सागर किरण’ के पास की गई। ओएनजीसी ने तुरंत राहत व बचाव कार्य करते हुए अब तक 6 लोगों को बचा लिया है।

ONGC ने ट्वीट कर बताया कि, हेलिकॉप्टर बॉम्बे हाई स्थित उसके तेल खनन क्षेत्र के समीप आपात स्थितियों में उतरा। ओएनजीसी की टीम बचे लोगों को भी निकालने में जुटी हुई है।

भारतीय तट रक्षक बल के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर ओएनजीसी का है। यह सागर किरण के पास एक खाई में गिरा है। बचाव व राहत कार्य के लिए मुंबई तट से एक जहाज घटना स्थल पर रवाना किया गया है।
हेलिकॉप्टर सवारों के बचाव के लिए तटरक्षक बल के विमान ने जीवन रक्षक राफ्ट गिराए। ये एमआरसीसी द्वारा स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा जाल हैं। बचाव प्रयासों में तटरक्षक बल नौसेना और ओएनजीसी के साथ समन्वय कर रहा है। अब तक 6 लोगों को बचा लिया गया है। ओएसवी मालवीय 16 को भी तटरक्षक बल ने मौके पर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *