मालदीव की ये खूबियां जो बनाती हैं इसे पसंदीदा डेस्टिनेशन…

यात्रा। मालदीव लोगों का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुक है। वैसे तो मालदीव हमेशा से ही घूमने वालों के लिए खास होता था। लेकिन इन दो सालों में मालदीव में पर्यटकों की आवाजाही लगातार जारी है। मालदीव अपने खूबसूरत बीच की वजह से लोगों को बेहद पसंद हैं। मालदीव की कुछ खास बातें जो हर किसी को नही है पता

मालदीव घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि यहां पर सूरज की किरणें बिल्कुल 90 डिग्री के एंगल पर पड़ती हैं। जिसकी वजह से सनबर्न होने के बहुत ज्यादा संभावना रहती है। यहां पर घूमने आने वाले लोगों को कम से कम एपीएफ 50 की सनस्क्रीन अपने साथ जरूर लानी चाहिए।

मालदीव दुनिया की कुछ उन जगहों मे से एक है जहां पर व्हेल शार्क की अच्छी खासी संख्या हैं। ये व्हेल शार्क आपको आसानी से समंदर में नजर आ सकती हैं।

मालदीव के ज्यादातर बीच पर खूबसूरत सफेद रेत है। ये सफेद रेत अमेजिंग और काफी फाइन है। कोरलाइन बीच बहुत ही दुर्लभ हैं और दुनियाभर में केवल पांच प्रतिशच बीच में पाई जाती हैं। इसीलिए मालदीव के बीच दुनिया में जन्नत कहे जाते हैं।
मालदीव के समुंदर में कई तरह के दुर्लभ कछुओं की प्रजाति रहती है। जिसमें लेदर बैक से लेकर लंबी गर्दन और हरे रंग के कछुए शामिल हैं। मालदीव दुनिया के सबसे समतल जगहों मे से एक है। यहां की ऊंचाई समुद्र तल से मात्र 1.5 मीटर है।

मालदीव धीरे-धीरे सिकुड़ता जा रहा है। पर्यावरण की चिंता करने वालों ने कई सारे कानून बनाएं हैं जिससे कि ये बच सके। लेकिन प्रदूषण की वजह से 2030 तक ये पूरी तरह समुद्र में डूब जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *