जानिए आज का राशिफल….

मेष- मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।
वृष- वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ प्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप संतान कैरियर को लेकर परेशान थे, तो उसमें आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है। आपको आज यदि कहीं पर निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोल कर करें, वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने मन में किसी के प्रति भी गलत भावना धारण करने से बचना होगा, नहीं तो आपके कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
मिथुन- मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपके मन में हर्ष बना रहेगा, लेकिन आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें उनके कुछ शत्रु परेशान करेंगे। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाइयों से यदि कोई विरोध चल रहा था, तो उसे आपको बातचीत के जरिए सुलझाना होगा, जिसमें आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।
कर्क- कर्क राशि वाले आज का दिन आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपके ससुराल पक्ष से साले अथवा किसी और सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और आपके रिश्तें में मजबूती आएगी, जिसके कारण आपके जीवनसाथी भी आपसे प्रसन्न होगी। आज आपको किसी भी कानूनी कार्य में ढील नहीं देनी है, नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आप अपनी किसी मन की इच्छा को अपने पिताजी से बता सकते हैं।
सिंह- सिंह राशि वाले आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनको कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं व उनकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिसके कारण उनका मेलजोल और बढ़ेगा व उनके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आज आपको यदि व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपके घर में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल किसी उत्सव जैसा रहेगा और परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन प्रेम के मामलों में बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी और जिस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक व सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह अपने धन को खूब खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं करना है और किया, तो आपका जमा धन भी खर्च हो सकता है और बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए आज आप जिन योजनाओं को बनाएंगे, वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज के दिन आपको रचनात्मक कार्यों में प्रगति मिलेगी, लेकिन आज आपको महिलाओं से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद विवाद करा सकती है। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *