वास्‍तु के अनुसार घर की इस दिशा में रखें पिरामिड, आएगी सुख-शान्ति…

वास्‍तु। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मौजूद हर एक चीज व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव डालती है। घर में मौजूद इन चीजों का असर व्यक्ति के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा जरूर पड़ता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए घर की सकारात्मकता बढ़ाने और नकारात्मकता दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम एवं उपाय बताए गए हैं।

हम सजावट के लिए अपने घर में कई तरह की चीजें रखते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में रखी बहुत सी सजावट की चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें अगर सही जगह या सही दिशा में न रखा जाए, तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने लगते हैं और परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधाएं आने लगती हैं। इन्हीं सजावट की चीजों में से एक है पिरामिड। घर में सजावट की तरह इस्तेमाल होने वाला पिरामिड अगर सही जगह पर रखा जाए तो ये भी वास्तु दोष को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए आज जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में पिरामिड किस दिशा में रखना चाहिए…. 

घर में पिरामिड रखने के फायदे:-  

वास्तु के अनुसार, घर में पिरामिड रखना काफी शुभ माना गया है। पिरामिड रखने से घर के सभी सदस्यों के जीवन पर अच्छा असर पड़ता है। बिजनेस, नौकरी में तरक्की के साथ करियर के नए रास्ते खुलते हैं।

पिरामिड में पॉजिटिव एनर्जी बहुत अधिक होती है। ऐसे में अगर कोई तनाव ग्रस्त या फिर थका हुआ व्यक्ति पिरामिड को अपने नजदीक रखता है, तो उसका दिमाग शांत हो जाता है और हर तरह की थकान दूर हो जाती है।

पिरामिड रखने की सही दिशा :-

  • घर में पिरामिड लगाने से घर में कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं और घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। वास्तु के अनुसार, अगर इन्हें उत्तर दिशा में रखा जाए तो ये विशेष फलदायी रहते हैं। ऐसा करने से धन लाभ और आर्थिक संपन्नता में विकास होता है।
  • पिरामिड को दक्षिण दिशा में रखने से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। कहा जाता है कि कानूनी कार्यवाही में फंसे हुए लोगों को दक्षिण दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। इससे लाभ मिलता है।
  • पिरामिड को पूर्व दिशा में भी रखना काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पिरामिड को यदि पूर्व दिशा में रखा जाय तो मान-सम्मान में वृद्धि होती है और यश की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *