जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय नजर आएंगे और जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जिन लोगों ने अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से सलाह लेने का सोचा है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने बजट की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशानी में डाल सकते हैं, इसीलिए अपने बढे़ खर्चों पर लगाम लगाकर अपने बजट में बढ़ोतरी करनी होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनका दिन बेहतर रहेगा, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्यभार अधिक सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज धर्म कर्म के प्रति रुचि बढी दिखेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आप संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है और ऊपर से आप उसमें कुछ लापरवाही भी कर देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही बाद में कोई बड़ी परेशानी में डाल सकते हैं। आज आपको अपने भाइयों से किसी भी बहसबाजी को लंबा नहीं खींचना है, नहीं तो वह आपके रिश्तों में दरार डलवा सकती है। संतान पक्ष का रुझान सामाजिक कार्यों की ओर बढ़ने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आपको ऑफिस में किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सुख की अनुभूति होगी और चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान के प्रति आश्वस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिभा आपको उचित मुकाम दिलवाएगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। किसी यात्रा पर जाने में खर्च अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति पर थोड़ा दबाव रह सकता है। मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और थोड़ा शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज काम के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में शॉर्टकट अपनाने की बजाय अपने उसूलों पर चलने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति रह सकती है। हालांकि माता पिता के स्वास्थ्य में पहले के मुकाबले सुधार आएगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन दोनों के लिए काफी बेहतर रहेगा और दोनों के बीच तालमेल भी अच्छा रहेगा। सुख की अनुभूति होगी। कार्य क्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। अपने काम पर फोकस रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आज के दिन यात्रा करने से बचें और सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, इसलिए जो काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें थीं, वह पूरी होने लगेंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अनियमित या उल्टा सीधा खाने से स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इनका विशेष रुप से ध्यान रखें। हालांकि अपनी वाकपटुता और बुद्धि के बल पर आप अनेक चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और इससे कई क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज आप मानसिक रूप से थोड़े दबाव में रह सकते हैं और दांपत्य जीवन में तनाव आपको परेशान करेगा, हालांकि आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहना आवश्यक होगा। व्यापार के सिलसिले में उत्तम लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों को बिगड़ने से आप को बचाना चाहिए।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप प्यार के सागर में गोते लगाएंगे, लेकिन ध्यान रखें कि व्यर्थ के खर्चों से बचना आपके लिए आवश्यक होगा। अन्यथा इतनी समस्या हो सकती है कि बाद में आपको पछताना पड़े। आप का प्रियतम आपका पूरा सहयोग करेगा और एक दूसरे की भावनाओं को समझने से आपके प्रेम जीवन में अच्छे समय की शुरुआत होगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन अपने प्रेम जीवन में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना करने दें, अन्यथा आपके रिश्ते में अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे और अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा और कार्य क्षेत्र में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। रोमांस के अवसर आएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें। व्यर्थ के खानपान से समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है, इसलिए सोच समझकर कार्य करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *