त्‍योहारों में दिखना है अलग तो कुर्ते को इन तरीकों से करें स्‍टाइल…

फैशन। सावन महीने के शुरु होते ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। इस महीने में नागपंचमी से लेकर हरियाली तीज और रक्षाबंधन पड़ते हैं। इन त्योहारों पर पूजा-पाठ और घर की साज-सज्जा के साथ ही महिलाएं खुद भी तैयार होने में पीछे नहीं रहती। नए कपड़े और नए आभूषणों के साथ सजना लगभग हर लड़की को पसंद होता है। खासतौर पर रक्षाबंधन पर तो हर लड़की सजधज कर तैयार होना चाहती है। अगर त्योहारों के मौसम में आप कुर्ता पहनने वाली हैं तो उसे भी अलग तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। तो चलिए जानें कुर्ते को स्टाइल करने के अलग तरीके-

इन दिनों कुर्ते के साथ अलग-अलग डिजाइन के बॉटम वियर काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। जिसे आप अपनी आलमारी का हिस्सा जरूर बनाएं। जिससे कि मौका कोई भी आप उस पर सबसे खूबसूरत दिखें।

कुर्ते के साथ पलाजो तो काफी समय से ट्रेंड में हैं। लेकिन अगर आप भीड़ में अलग लुक चाहती हैं तो क्लासिक चूड़ीदार को ट्राई करें। इन दिनों लगभग हर लड़की पलाजो पहनें दिख जाएगी। ऐसे में आप चूड़ीदार पायजामे और लांग कुर्ते के साथ क्लासी लुक में दिखेंगी।

पलाजो के साथ ही सिगरैट पैंट्स का काफी ज्यादा ट्रेंड है। जिसे कम उम्र से लेकर ज्यादा उम्र की महिलाएं भी पहनना पसंद करती हैं। वैसे ही आप भी सिंपल कुर्ते के साथ एंकल लेंथ सिगरेट पैंट्स को अपनी आलमारी का हिस्सा बनाएं। जिससे कि परफेक्ट लुक मिले।

कुर्ते के साथ सलवार का कॉम्बिनेशन काफी पुराना है। लेकिन ये ज्यादातर स्ट्रेट कट कुर्ते के साथ फिट बैठता है। अगर आप थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। तो अनारकली कुर्ते के साथ सलवार पहनें। ये आपको ट्रेडिशनल लुक देने के साथ ही भीड़ में अलग भी दिखाएगा।

शरारा सेट इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। लेकिन आप चाहें तो शरारा के साथ अंगरखा स्टाइल की कुर्ती को मैच करें। साथ में भारी-भरकम दुपट्टा बिल्कुल अलग लुक देगा। साथ ही आप इसमे स्टाइलिश भी दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *