सावन में हरे रंग के ये ट्रेंडी शेड्स आउटफिट देंगे स्‍टाइलिश लुक…

फैशन। सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो गया है। सावन के महीने में हरे रंग को काफी महत्व होता है। यही कारण है कि इस महीने में महिलाएं हरे रंग के आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। हरा रंग सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे में महिलाएं अपने श्रंगार में अधिक से अधिक हरे रंग का इस्‍तेमाल करती हैं।

पूरे महीने हरे रंग को अपने आउटफिट में शामिल करना कई बार बोरिंग या उबाऊ हो जाता है। आज हम आपको हरे रंग के अलग-अलग और ट्रेंडी शेड बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने आउटफिट कलेक्‍शन में शामिल कर सकती हैं।

लाइम ग्रीन:-

ग्रीन का एक ब्राइट शेड है लाइम ग्रीन कलर। ये कलर काफी वाइब्रेंट होते हैं। अगर आप इस कलर की साड़ी नेट या सिफॉन फैब्रिक की पहनें, तो आप बहुत प्‍यारी दिखेंगी। ये कलर नई नवेली दुल्‍हन के लिए परफेक्‍ट हो सकता है।

ऑलिव ग्रीन:-

ग्रीन का डल शेड में से एक है ऑलिव ग्रीन, जो हर उम्र की महिलाओं पर अच्‍छा लगता है। यही नहीं ये हर स्किन टोन की लड़कियों की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकता है। आप सावन के महीने में इस कलर की कांजीवरम या हैंडलूम साड़ी ट्राई कर सकती हैं।

सी ग्रीन:-

इन दिनों सी ग्रीन कलर की रफल साड़ी काफी ट्रेंड में है। ये कलर आपके लुक को मॉडर्न टच लेने का काम करती है। ये कलर हल्‍के स्किन टोन के साथ काफी अच्‍छा लगता है। आप इसके साथ मोतियों के नेकलेस या झुमकियों को ट्राई कर सकती हैं।

एमरल्‍ड ग्रीन:-

एमरल्‍ड ग्रीन कलर को रॉयल ग्रीन भी कहा जाता है। ये कलर हर रंग पर अच्‍छा लगता है। सावन में इस रंग की साड़ी आप बिंदास होकर पहनें। आप चाहें तो इस साड़ी के साथ एमरल्‍ड ग्रीन बिंदी ज़रूर लगाएं।

पीयर ग्रीन:-
ग्रीन कलर का ये शेड हल्‍का पीलापन लिए होता है। ये कलर काफी सूदिंग और रिफ्रेशिंग होता है। सावन में आप इस रंग का ड्रेस ज़रूर ट्राई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *