जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार के किसी सदस्य के मांगलिक आदि कार्यों के कारण व्यस्त रहेंगे। मामा पक्ष से आपको धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन आपकी परेशानी का कारण बनेगा,इसलिए आपको किसी से भी बातचीत सोच विचारकर करनी होगी,जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं,उनको अपने कार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। आप किसी नई योजना में धन लगाने में सोच विचार करेंगे और आपको उसका लाभ भी मिल सकता है। माताजी की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही थी,तो उनके कष्ट बढ़ सकते हैं,इसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। कोई मन की इच्छा पूरी होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपको नौकर चाकरों का भी भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आलस्य को त्यागकर सक्रिय रहेंगे और अपने रुके हुए कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे,लेकिन आपका सुंदर वस्त्रों व अन्य किसी चीज पर मन आ सकता है,जिसकी खरीदारी भी आप करेंगे,लेकिन आपको अपने खान-पान की आदत में सुधार लाना होगा। आपको सिर दर्द,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। संतान को कोई अच्छी नौकरी मिलने से उनके करियर के प्रति चिंता समाप्त होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आप अपनी माताजी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। आज नौकरी कर रहे जातक अपनी सुलझी हुई बातों से अपने सीनियर्स का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण उन्हें उनके मन मुताबिक कार्य भी सौंपा जाएगा, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आज स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहेंगी, जिनका समाधान आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके निकालने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज हज काम को मजबूती से करेंगे। मन हर्षित होगा, क्योंकि कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। आज आप किसी चुनौती से नहीं घबराएंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज बढ़िया नतीजे हासिल होंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार का माहौल आपको परेशानी देगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। इनकम में गिरावट हो सकती है लेकिन आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमिन सामान्य है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशी देगा और लोग एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों पर अपना ध्यान बनाए रखें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको ध्यान देकर काम करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने से मन हर्षित होगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। रिश्तो में अपनापन बढ़ेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके रुके हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन भी हर्षित होगा और आपको इनकम भी प्राप्त होगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार जरूर करें। भोजन का और खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इससे मानसिक दबाव भी आप पर होगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आज धन निवेश करने के लिए भी बढ़िया दिन है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप खूब मेहनत करेंगे, जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ नए मौके भी आपके हाथ लग सकते हैं, जिससे भविष्य में आप को फायदा होगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा नहीं तो दिक्कत आ सकती है। आपके विरोधी मजबूत होंगे। भाग्य का थोड़ा साथ मिलेगा, जिससे कुछ काम बन जाएंगे और आपके जीवन में धन की आवक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, जिससे बीमार पड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *