आपके व्यक्तित्व की चुगली करता है आपका नेल पेंट…

फैशन। आपने कई लड़कियों को नाखूनों में अलग-अलग रंगों के नेल पेंट लगाए देखा होगा। ये लेटेस्ट नेल ट्रेंड है। करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कृति सेनन, उर्वशी रौतेला और सुहाना खान को भी यह ट्रेंड पसंद है। इसे मोनोक्रोमेटिक नेल्स ट्रेंड कहते हैं। जानें इसे लगाने के रूल्स

यहां से आया मोनोक्रोमेटिक नेल्स का फैशन:-
मोनोक्रोमेटिक नेल्स का आइडिया फ्रांस से आया है। इसमें आप नेल्स पर एक ही रंग के कई वाइब्रेंट शेड्स लगा सकती हैं, जैसे एक हाथ के अलग-अलग नेल्स पर लाल रंग के अलग-अलग शेड्स लगाना। इससे मोनोटोनी टूटती है।

पर्सनालिटी की करता है चुगली:-
अगर आप शर्मीली स्‍वभाव की हैं तो हल्के शेड्स की नेलपॉलिश के अलग-अलग शेड्स चुनें, अगर बिंदास हैं और बेहिचक अपनी बातें रखना जानती हैं तो बोल्ड शेड्स के अलग-अलग नेल पेंट चुनें। गोल्ड, कॉपर, सिल्वर के अलावा फेवरेट कलर का नेल कलर चुनें। इसके आपका मूड और व्यक्तित्व काफी झलकता है।

बोल्ड और कंट्रास्ट का कॉम्बिनेशन:-
नेल्स को क्रिएटिव लुक देना चाहती हैं तो अलग-अलग बोल्ड शेड्स से कॉन्ट्रास्ट लुक क्रिएट करें। मॉडर्न लुक के लिए ब्राउन और ब्लैक कलर के अलग-अलग कलर की नेल पॉलिश लगाएं।

बड़े नाखूनों पर लगता है अच्छा:-
मोनोक्रोमेटिक नेल्स की खूबसूरती बड़े नाखूनों पर ही खिलती है। नाखून छोटे हैं तो आर्टिफिशियल नेल्स या नेल एक्सटेंशन लगवाएं। इसके बाद आप ये नेल ट्रेंड ट्राई कर सकती हैं।

अच्छी क्वालिटी का नेल पेंट करें यूज:-
मोनोक्रोमेटिक नेल्स आर्ट में अच्छी क्वालिटी की नेल पॉलिश इस्तेमाल करें। यह ज्यादा दिन तक चलती है। इसके ऊपर ट्रांसपेरेंट जेल नेल पेंट लगाकर इसे ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं। सस्ती नेल पॉलिश पानी के संपर्क में आकर जल्दी खराब होकर उखड़ने लगती है। यह देखने में बुरी लगती है।

मोनोक्रोमेटिक नेल्स स्टाइल में 6 कलर स्कीम होती हैं, आप पसंद के अनुसार नेल शेड्स का चुनाव कर सकती हैं।

1- मोनोक्रोमेटिक कलर स्कीम- इसमें नाखून पर एक रंग के नेल पॉलिश के अलग-अलग शेड्स लगाते हैं।

2- एनालॉगस कलर स्कीम- इसमें कलर व्हील के आसपास के रंगों का इस्तेमाल नेल आर्ट में किया जाता है।

3- कम्प्लीमेंटरी कलर स्कीम- इसमें नेल्स पर कलर व्हील के अपोजिट साइड में आने वाले कंट्रास्ट रंगों का इस्तेमाल होता है।

4- ट्रियाड कलर स्कीम- इसमें तीन शेड्स के नेल पेंट यूज होते हैं। कलर व्हील में बराबर दूरी पर मौजूद रंगों के हिसाब से यह नेल आर्ट होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *