बीपीएससी ने जारी किया हेडमास्टर भर्ती का रिजल्‍ट

नौकरी। बिहार लोक सेवा आयोग ने हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के परिणाम को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। वे अपने परिणाम को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया…

ज्यादातर हुए परीक्षा में फेल:-

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 6421 निर्धारित की गई थी। परीक्षा में कुल 13055 शिक्षक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। लेकिन, परिणाम ने सभी को हैरान कर दिया है। इन पदों के लिए केवल 421 उम्मीदवार ही सफल हो सके हैं। इसका मतलब है कि भर्ती के छह हजार पद अब खाली रह जाएंगे।

कब हुई थी परीक्षा?

बिहार लोक सेवा आयोग ने हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 मई, 2022 को किया था। परीक्षा राजधानी पटना में निर्धारित 25 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। ज्यादातर उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता अंक लाने में असफल रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को राज्य के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में हेडमास्टर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

 कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे हेडमास्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंटनिकाल लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *