10 राज्‍यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने पूरे भारत में रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है तो कई राज्यों में किसानों को थोड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विभाग ने देश के 10 राज्यों में 20 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई इलाकों में बाढ़ का भी खतरा बढ़ गया है। आइए जानते हैं मौसम का ताजा हाल-

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी:-
IMD के अनुसार गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसके अलावा 17 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, गोवा और कोंकण के इलाके में 20 तारीख तक बारिश की संभावना है।

गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा:-
गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बीते मंगलवार रात आठ बजे तक गंगा-यमुना का जलस्तर चार सेंटीमीटर प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था। अगले तीन-चार दिन तक गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ से बचने की तैयारी तेज कर दी है।

मध्यप्रदेश के इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट:-
मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के गुना, राजगढ़, आगर मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

ओडिशा में बाढ़ का अलर्ट:-
ओडिशा में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य के 10 जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ के कारण कई जिलों की नदियां उफान पर हैं। साथ ही प्रदेश के निचले स्तर में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *