जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। साथ ही आप अपने संतान के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आप उनके मन में चल रही समस्याओं पर बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवन साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे उन्हें एक दूसरे को जानने और समझने का मौका मिलेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आपको बेवजह के खर्चे करने से बचना होगा। आपके आस-पास में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी चुप रहना बेहतर होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करेगा, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। बहन के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आपको उसका समाधान भी मिलेगा। परिवार में लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को किसी नयी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप प्रोत्साहित करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आप मन मुताबिक लाभ कमा सकते हैं। पार्टनर पर ज्यादा भरोसा करना आपके लिए परेशानी ला सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें पराजित करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करने के लिए कुछ समय निकालेंगे। परिवार में चल रही कलह के कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आप ऊर्जावान रहने वाले हैं। आपको अपने विरोधियों से किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। खर्चे बढ़ने के कारण आप अपने संचय धन में से भी कुछ धन खर्च कर देंगे, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। भाइयों से चल रहा वाद-विवाद आज समाप्त होगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे, जिनके लिए आप किसी से धन उधार भी ले सकते हैं। यदि आपका कोई कानून संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आपको किसी परिजन से धन भी उधार लेना पड़ सकता है, तभी वह निपट पाएगा।जो लोग किसी नई संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाना होगा, नहीं तो उनके साथ धोखा हो सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन रोजगार तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें उनके किसी परिजन के माध्यम से कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, लेकिन नौकरी से जुड़े हुए छात्रों को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों से किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांगी पड़ सकती हैं, तभी आप एकजुट हुए नजर आएंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन भी नहीं लगेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *