FCI में निकली 5000 से अधिक पदों पर भर्ती…

नौकरी। फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कैटेगरी-3 के अंतर्गत नॉन एग्जिक्यूटिव पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन FCI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे FCI की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन:-

FCI की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 06 सितंबर, 2022 को शुरू की जाएगी। वहीं, एफसीआई ने आवेदन की आखिरी तारीख एक महीने बाद 06 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

इन पदों पर होगी भर्ती:-

FCI की ओर से जारी भर्ती के तहत कुल 5043 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और/या मुख्य), स्किल टेस्ट / टाइप टेस्ट (यदि पद के लिए आवश्यक हो), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट ग्रेड 3 (AG-III), जूनियर इंजीनियर (JE), टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (स्टेनो ग्रेड II) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। क्षेत्रवार भर्ती का विवरण कुछ इस प्रकार है-: 

कुल पदों की संख्या:-

  • उत्तर क्षेत्र – 2388
  • दक्षिण क्षेत्र – 989
  • पूर्वी क्षेत्र – 768
  • पश्चिम क्षेत्र – 713
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र – 185

कब होगी परीक्षा?

FCI की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार नॉन एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी, 2023 में किया जाएगा। परीक्षा से 10 दिनों पहले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें- FCI Recruitment 2022 Notification

ये रहेगी सैलरी:-

  • जेई- 34000 से 103400 प्रतिमाह
  • स्टेनो ग्रेड 2- 30500 से 88100 प्रतिमाह
  • एजी ग्रेड 3-  28200 से 79200 प्रतिमाह

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा:-

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं, उन्हें 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *