मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने के लिए करें ये वास्‍तु उपाय…

वास्‍तु। हर कोई जीवन में तरक्की और सुख समृद्धि चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन कभी-कभी कड़ी मेहनत के बाद भी लोग परेशान रहते हैं। इन परेशानियों का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। दरअसल जाने अनजाने में हम रोजाना कुछ ऐसा काम कर बैठते हैं या घर में रखी कुछ चीजें वास्तु के अनुसार सही नहीं मानी जाती हैं। यदि उन्हें सही कर लिए जाए तो वास्तु दोष से बचा जा सकता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करके व्यक्ति सुख समृद्धि के साथ ही जीवन में तरक्की भी पा सकता है। इन उपायों के माध्यम से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के कुछ उपायों के बारे में-

रात में सोने से पहले करें ये वास्तु उपाय:-
वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में रात को सोने से पहले घर की रसोई, बाथरूम के अलावा अन्य हिस्सों से संबंधित कुछ कार्य करके घर की नकारात्मक ऊर्जा को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सकता है।

रसोई से जुड़ा वास्तु उपाय :-
रात को सोने से पहले किचन में एक बाल्टी पानी भर के रख दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी और पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।

बाथरूम से संबंधी उपाय:-
वास्तु शास्त्र की माने तो बाथरूम में कभी भी बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि रात को सोने से पहले बाथरूम में बाल्टी भरी हुई रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसलिए बाथरूम की बाल्टी कभी भी खली न रखें।

रोजाना मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक:-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोजाना शाम को मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। साथ ही मुख्य द्वार पर एक लाइट भी जला दें। ऐसा करने से घर पर मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *