भारतीय पायलट स्मित को हीरो बताये पीएम मोदी, कैप्टन की पत्नी और माता-पिता से भी की बात

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैंकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार को हीरो बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार एक हीरो हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ही खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भी उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत ही हिम्मत दिखाई। उनकी बहादुरी की वजह से ही सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

पीएम मोदी ने स्मित की पत्नी और माता-पिता से की बात

बता दें कि पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की है। जिसमें पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की उस बहादुरी भरे कार्य की तारीफ की, जिसकी वजह से विमान में सैकड़ों लोगों की जान बची। पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय मिशन स्मित मच्छार को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *