जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समस्याओं ने घेरा हुआ था तो आज उसका हल जरूर निकल आएगा। आपका कोई मित्र आपके किसी बड़े काम में मदद कर सकता है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे न होने से आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आप व्यवसाय में जितनी मेहनत करेंगे,उतना लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण थोड़ा दुख तो होगा,लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है,जिससे उनकी इच्छा पूरी होगी। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं पूरी होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कही घुमने जा सकते है। आज के दिन आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ नरम गरम रहेगा। आप किसी गलत निर्णय को लेकर परेशान रहेंगे,मानसिक तनाव भी बना रहेगा। आप अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बरतने से बचना होगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिल में कन्फ्यूजन बनी रहेगी,जिससे समझ में नहीं आएगा कि किस काम को करें और किसे ना करें,जिसके कारण कोई गलत निर्णय भी ल सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहने वाला है। मेडिकल व फार्मेसी से जुड़े लोग आज अच्छी सफलता पा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति के उत्पन्न होने पर भी क्रोध नहीं करना है। आर्थिक स्थिति की आपको चिंता तो रहेगी,लेकिन आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी चिंता समाप्त होगी। आप किसी चल व अचल संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे थे,तो उसमें आपको सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी,जिसमें आपकी पुरानी यादें ताजा होगी। आप अपने घर परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पूरी मेहनत और लगन से किसी अधिकारियों द्वारा सौपे गए काम को पूरा करके देंगे,जिससे आपकी वाहवाई होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से आज आपको कोई निराशा जनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी और सुख शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा,क्योंकि कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों को भी शामिल कर सकते हैं। धन लाभ आज आपको अच्छा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। यदि आपका कोई मामला कानूनी मे चल रहा है,उसमें आपको अभी और मेहनत करनी होगी,उसके बाद भी सफलता मिलती दिख रही है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज के दिन आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। आपका प्रियतम आपके साथ वक्त बिताएगा, जो आपको बहुत रास आएगा। आपके स्वभाव में उग्रता देखने को मिल सकती है। इसे नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज काम के क्षेत्र में बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपको कोई नई पदवी अथवा इंक्रीमेंट मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बड़ी चुनौती होगा, क्योंकि इस दौरान वे सिर उठाए खड़े होंगे। हालांकि विरोधियों के प्रति जागरूक रहेंगे और उनसे जीतेंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी अनुकूल दिखाई देता है। हालांकि प्रेम संबंधों में बिना बात की गलतफहमी रिश्ते को उलझा सकती है।

धनु राशि: धनु राशि वाले किसी लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमजोरी रहेगी, फिर भी अचानक से कोई लाभ आपको मिल सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत असर आने से उनका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। आमदनी जरूर बढ़ेगी, लेकिन मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। प्यार के मामले में सफलता मिलेगी। यह बात अलग है कि आपका प्रियतम आज आपसे कुछ खर्चा करवा सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी बिना बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। जीवन साथी अपने घर वालों के साथ मिलकर आपको कुछ ऐसा कह सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव महसूस हो। वहीं खर्चों में चली आ रही तेजी से आप थोड़े परेशान दिखेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ होने से स्थिति पर विचार करेंगे। धन के निवेश के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है। माताजी को कोई समस्या हो सकती है। गहरे पानी में जाने से आज आपको बचना चाहिए।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन दांपत्य जीवन के नाम रहेगा और आज आप अपने प्रियतम के प्रति काफी रोमांटिक भी रहेंगे और उसके बारे में विचार करेंगे। अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन संतान की ओर से थोड़ी चिंता हो सकती है। शिक्षा के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आपका काम सर चढ़कर बोलेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। भाग्य थोड़ा कमजोर जरूर रहेगा, लेकिन फिर भी कई काम आपके बन जाएंगे। शिक्षा के लिए आज का दिन बेहतर है और विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्यार के मामले में भी आज आप गंभीर रहेंगे और आपके प्रियतम को यह बात बहुत पसंद आएगी, जिससे आप पर प्यार की बरसात होगी। आमदनी थोड़ी बढ़ेगी, लेकिन गुप्त तरीकों से धन आने से मानसिक शांति भंग होगी। कार्य क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चलेगा। जीवन साथी किसी यात्रा पर जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *