जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। घर परिवार में आज किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है और किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार में खुशियां रहेंगी। आप एक नौकरी के साथ-साथ किसी नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं,जो आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा,लेकिन अभी आपको कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो उसके लिए आज आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण आज खूब धन कमाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं उनके जूनियर आज उनके कामों को अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं,जिससे आपके परिवार का कोई सदस्य भी आपसे ईष्या कर सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने खान-पान के मामले में लापरवाही बरतना नुकसान दे सकता है इसीलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप परिवार में किसी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाकर वरिष्ठ सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके कई काम एक साथ हाथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी और आपको आज अपने निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाने लेकर आ सकते हैं। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। माता पिता आज आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे,जिससे आपकी कुछ समस्याएं भी हल होंगी। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलने से आज आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप आलस्य में रहने के कारण अपने कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो,तो उसमें योग और व्यायाम अवश्य करें। कारोबार कर रहे लोगों की गति धीमी तो रहेगी,लेकिन वह उसे तेज करने की पूरी कोशिश करने में लगे रहेंगे। आपको आज पूंजी का निवेश सोच समझकर करना होगा। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने का विचार बना रहे हैं,तो उसमें पहले पूरी जांच पड़ताल करें,उसके बाद ही निर्णय लें।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा। आप स्वास्थ्य में कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। विरोधी आज आपके कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आपका कोई मसला यदि कोर्ट में चल रहा है,तो उसमें आज आपको भागदौड़ करनी होगी उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई छोड़कर इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएंगे,जिससे उनका मन पढ़ाई के प्रति खत्म होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे, लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा, क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे, लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इससे अंदर से खुशी महसूस होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोपहर बाद और भी ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन बहुत से झड़प हो सकती है, आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *