जोधपुर की ये जगहें हैं बेहद डरावनी…

यात्रा। जोधपुर रेगिस्तान के बीच में स्थित राजस्थान का एक बेहद खूबसूरत शहर है। इस शहर का नाम सुनते ही सबसे पहले आलीशान महल, विश्व प्रसिद्ध फोर्ट्स और बेहतरीन पैलेस आदि का नाम याद आता है। राजस्थान का यह एक ऐसा शहर है जहां हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। जोधपुर में आलीशान महल और फोर्ट आदि जगहों पर आप बहुत बार घूमने के लिए गए होंगे, लेकिन यहां मौजूद डरावनी जगहों के बारे में नहीं जानते होंगे। माना जाता है कि जोधपुर की इन डरावनी जगहों पर जाने वालों की रूह कांप उठती है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में-

सिंहोरिया हिल:-

जोधपुर का सिंहोरिया हिल एक ऐसी जगह है जिसे सबसे अधिक डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। इस जगह को लेकर लोगों का कहना है कि एक बार कुछ लोग इस हिल पर घूमने के लिए गए थे, लेकिन कई दिनों बाद वापस नहीं लौटे। एक अन्य कहानी है कि यह स्थान पहले व्यू पॉइंट हुआ करता था, लेकिन कुछ लोग शाम के समय सूर्यास्त का नज़ारा देखने गए थे, पर लौटे नहीं। इन दोनों ही घटना के बाद शाम के बाद कोई इस हिल पर घूमने के लिए नहीं जाता है।

खेजड़ला फोर्ट:-

15 वीं शताब्दी में निर्मित खेजड़ला फोर्ट भी डरावनी जगहों में शामिल है। इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि 15 शताब्दी के आसपास में इसके निचले कमरों में कैदियों को रखा जाता था। इन कैदियों को कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता जिसके चलते उनकी मृत्यु भी हो जाती थी। कहा जाता है उस कमरे में किसी को नहीं जाने दिया जाता है और शाम के समय चिल्लाने की आवाज आती रहती है। हालांकि, इस फोर्ट के कुछ हिस्से को हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है।

मेहरानगढ़ दुर्ग:-

जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग के निचले भवन को भी डरावनी जगहों में शामिल किया जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि कुछ साल पहले तक इस फोर्ट के आसपास शाम के समय कोई भी घूमने के लिए नहीं जाता था। लोगों का माना है कि फोर्ट के निचले महल में किसी आत्मा का वास है।

जोधपुर-जयपुर हाईवे:-

जयपुर हाईवे भी डरावनी जगहों से में एक है। इस हाईवे को लेकर एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानी है। एक कहानी यह है कि एक बार एक परिवार रात को इस हाईवे से जा रहे थे और सफ़ेद साड़ी पहने एक औरत ने लिफ्ट मांगी, लेकिन लिफ्ट न देते हुए उस महिला के ऊपर गाड़ी चला दी। बाद में मालूम चला कि उनकी गाड़ी का ऐक्सीडेंट हो गया। इस घटना के बाद कोई भी परिवार के साथ जाने से डरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *