जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आपको भागदौड़ भी करनी होगी। आज आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही शांत बैठेंगे। जल्दबाजी में आज आप घर व बाहर कहीं भी कोई निर्णय ना लें,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय आपसी बातचीत में बिताएंगे,जो लोग मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हैं,उन्हें आज अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह तरक्की पा सकेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों से कमजोर विषयों के लिए मदद मांग सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने मन में बहुत कुछ सोचकर रखेंगे,लेकिन उन सभी सपनों के पूरा ना होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। घर में सुख शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आज आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आप अपने परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में यदि जीवनसाथी से कुछ अनबन चल रही थी,तो आज वह समाप्त होगी। आपसी प्रेम और गहरा होगा। आपको संतान की किसी समस्या का जल्द समाधान करना होगा,नहीं तो वह परेशान हो सकती है। जो लोग विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। फाइनेंस के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आप तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की ख़ुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास सम्बन्धी व्यायाम शामिल करना चाहिए। संतुलित आहार का सेवन अति आवश्यक है। मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें। आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर परिवार में शुरू की जा सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है, लेकिन आपको अपने प्रिय से उपहार प्राप्त होने की भी सम्भावना है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज एक दूसरे की परवाह करेंगे,जिससे उनके बीच रिश्ता और गहरा होगा। यदि आपको पिताजी द्वारा कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए,तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो आपको उनसे डांट खानी पड़ सकती है। आज आप दिन को रूमानी अंदाज में जिएंगे और आप इधर-उधर लोगों की परवाह न करते हुए अपने काम पर ध्यान लगाएंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी हालत बहुत खराब रहेगी। अशांत मन और न्यून रोग प्रतिरोधक शक्ति से आप परेशान रहेंगे। आप पित्त संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आप काफी सुस्त और कमजोर महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी आएगी। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। समझ तथा तालमेल की कमी वाद विवाद और शत्रुता का रूप ले सकती है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आप राहत की सांस ले सकते हैं और अभी हाल ही के दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए योग अभ्यास और ध्यान करना होगा। रोज सुबह एक सुखद सैर भी आपको फिट रखने में सक्षम होगी। अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा। आज आपकी मुलाकात किसी निकट और प्रिय व्यक्ति से होगी। आज का दिन अपने परिवार से अपने प्रियतम का परिचय कराने के लिए सर्वोत्तम है। आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। अपने प्रति आपके प्यार और सेवा भाव से आपके परिवार के बड़े बुजुर्ग आपसे खुश रहेंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले दिन की शुरूआत में स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ेगा आपके ऊर्जा स्तर में सुधार होता जायेगा। कुछ विश्राम करने के बाद आप अपने आपको फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। अपने आहार का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रक्तचाप का स्तर सामान्य रहे। आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं। लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं। आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जायेंगे। आज आपके लिए एक अनुकूल दिन है। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप अपने आपको ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता के विषय में आज बहुत सतर्क रहेंगे। कोई दोस्त आपको नया आहार या नयी व्यायाम पद्धति शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। असुविधाजनक कपड़े या जूते-चप्पल पहनने से बचें। भावनाएं अति तीव्र परन्तु नियंत्रित रहेंगी। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए आर्थिक रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा। यदि आपके परिवार में कोई कलह है, जो लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह समाप्त होगी और सभी लोग प्रसन्न होंगे। यदि आप अपने व्यवसाय में किसी नई डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी आज आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।

मीन राशि: मीन राशि वाले स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है। यदि किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप सही इलाज प्राप्त कर पाएंगे और बेहतर महसूस करेंगें। स्वास्थ्य गतिविधियों में सम्मिलित होकर आप अपनी सेहत को बनाए रखने का प्रयास करें। आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। आप हाल ही में जिस विकट परिस्थिति से गुजर रहे थे, उसका दबाव कम होने की संभावनाएं हैं। रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगें, लेकिन यह प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *