घर में प्रतिदिन कपूर जलाने से निगेटिविटी होती है दूर…

वास्‍तु। हिंदू धर्म में कपूर का बहुत अधिक महत्व है। कपूर जलाने से घर की निगेटिविटी दूर होती है और घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है। इसलिए घर में यदि यज्ञ-हवन होता है तो समापन के वक्त कपूर की आरती होती है। इससे घर की शुद्धि भी होती है और व्यक्ति की मनोकामना भी जल्दी पूरी हो जाती है।

नवरात्रि आ रही है और इस दौरान भी पूजा-पाठ में कपूर का खास महत्व है। आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप कपूर जलाकर भी धनवान हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा डालकर शाम को उसे जला दें और फूल सहित मां दुर्गा को अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से आपको धन लाभ हो सकता है। अगर आपके पैसे कहीं रुके हैं तो वो पैसा भी आपको वापस मिल जाएगा। इस उपाय को हर रोज कम से कम 43 दिनों तक करेंगे तो आप देखेंगे कि आपको काफी लाभ हो रहा है। कपूर को बहुत ही शुभ माना जाता है।

इतना ही नहीं अपनी आर्थिक स्थिति सुधारनी है तो चांदी की कटोरी में कपूर के साथ लौंग डालकर जलाएं आप देखेंगे ऐसा करने से आपको धन की कमी नहीं होगी।

कपूर जलाने से न केवल धन लाभ होता है और निगेटिव एनर्जी खत्म होती है बल्कि दुश्मनों की बुरी नजर से भी बचाता है। इसे जलाने से घर का वातावरण अच्छा रहता है।

पितृ दोष, काल सर्प दोष और वास्तु दोष करें दूर:-

कपूर के इस्तेमाल से पितृदोष भी खत्म होता है, और घर में बुरी शक्तियां भी प्रवेश नहीं करती हैं। घर का वास्तु गलत है तो हर रोज कपूर जलाएं ऐसा करने से वास्तु दोष भी दूर होता है। इसके लिए आपको कपूर को घी में डुबोना है और फिर सुबह-शाम जलाना है। ऐसा करने से इन दोषों का असर कम हो जाता है।

बुरे सपने आते हैं तो करें ये उपाय:-

अगर आपको हर रोज बुरे सपने आते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सुबह-शाम घर में कपूर जलाएं ऐसा करने से बुरे सपने आने बंद हो जाते हैं और वातावरण शांत होता है।

कपूर से करें भाग्य में वृद्धि:-

अगर आपको अपना भाग्य चमकाना है तो सुबह कपूर के तेल की कुछ बूंदे पानी में डालकर उस पानी से स्नान करें ऐसा करने से भाग्य चमक जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *