पुणे के ये मार्केट शॉपिंग के लिए हैं बेस्‍ट…

यात्रा। पुणे अपनी संस्कृति के लिए काफी मशहूर है। यहां कई ऐतिहासिक स्थान हैं, जिन्हें देखने के लिए देश के हर कोने से लोग पंहुचते हैं। यहां का फूड मार्केट लोगों को बहुत पसंद आता है। लेकिन शॉपिंग किए बगैर पुणे की ट्रिप पूरी नहीं होती है। पुणे की शॉपिंग स्ट्रीट्स अपने अनोखे कलेक्शन और सस्ते दाम के लिए काफी मशहूर हैं।

अगर आपने कभी पुणे की शॉपिंग स्ट्रीट्स को एक्सप्लोर नहीं किया है तो आपको एक बार इन मार्केट्स में घूमना चाहिए। यहां आपको सस्ता और अच्छा सामान आसानी से मिल जाएगा। चलिए जानते हैं पुणे की सस्ती और मशहूर मार्केट्स के बारे में-

फैशन स्ट्रीट :-

जैसा कि इसके नाम से ही आपको समझ में आ गया होगा कि ये फैशनेबल कपड़ों की मार्केट है। आप पुणे के इस स्ट्रीट मार्केट में बेहतरीन इंडियन ड्रेस और वेस्टर्न ड्रेस बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस मार्केट में आप 400 से भी ज्यादा स्टॉल्स पर खरीददारी कर सकते हैं।

हांगकांग लेन :

यहां आपको कपड़े, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, हैंडबैग, या फिर रोजमर्रा के घरेलू आइटम बेहद कम कीमत पर मिल जाएंगे। इस मार्केट की वैरायटी और सस्ते दाम की वजह से ये पूरे महाराष्ट्र में फेमस है। आपको एक बार इस मार्केट में शॉपिंग करने जरूर जाना चाहिए।

जूना बाजार :-

आप अपना घर सजाने के लिए अगर ट्रेंडी एंटीक आइटम खरीदना चाहते हैं तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट है। यहां आप घर सजाने के आइटम के साथ ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं।

तुलसी बाग :-

तुलसी बाग पुणे की सबसे पुरानी स्ट्रीट मार्केट में से एक है। यहां आपको रेडीमेड गारमेंट्स की बहुत बड़ी वैरायटी मिल जाएगी साथ ही उसकी कीमत भी बेहद कम होगी। रेडीमेड गारमेंट्स के अलावा यहां आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी की एक बड़ी रेंज मिल जाएगी। जिसे आप रीजनेबल दाम में खरीद सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *