जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए किसी नई डील को लेकर आ सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। अपने अधिकारियों को अपने कार्यों से प्रसन्न कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी नए विषय की पढ़ाई करना चाहते हैं,तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपका आज कोई नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि धन संबंधित कुछ समस्याएं आपको चल रही थी,तो उनसे भी आज आपको छुटकारा मिल सकता है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपको किसी से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करके आप किसी समस्या से आसानी से निकल जाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी और गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को भी अपनी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बेवजह किसी बहस में पड़कर अपने आप को किसी परेशानी में डाल सकते हैं,इसलिए आप किसी से बहुत ही सोच विचार कर बोले। आपकी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको कुछ धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए आपको एक बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी वस्तु की मांग कर सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आप उत्साह से भरे रहने के कारण किसी भी कार्य को तुरंत करने के लिए सोच विचार नहीं करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है,तो अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह भी आज आपसे वापस मांगने आ सकता है। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी,तो आज वह आपको प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए बेहतर रहेगा। कोई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और जीवन साथी आपको कोई नई सलाह देगा जो आपके बहुत काम आएगी। अभी आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन प्रेम के मामलों में बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी और जिस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक व सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह अपने धन को खूब खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं करना है और किया, तो आपका जमा धन भी खर्च हो सकता है और बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज के दिन आपको रचनात्मक कार्यों में प्रगति मिलेगी, लेकिन आज आपको महिलाओं से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद विवाद करा सकती है। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *