गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार…

कारोबार। RBI की रेपो रेट पर घोषणा से पहले घरेलू शेयर बाजार पर दबाव दिख रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स में लगभग 170 अंकों की गिरावट दिखी है। वहीं निफ्टी भी लगभग 40 अंक टूटकर 16800 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को वोड-आइडिया के शेयरों में तीन प्रतिशत की तेजी दिख रही है जबकि डिश टीवी के शेयर दो प्रतिशत तक कमजोर हुए हैं।

इससे पहले शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार से नकारात्मक संकेत मिले। सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 56,240 अंकों के लेवल पर खुला। वहीं, निफ्टी 20 अंक लुढ़ककर 16,798 के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका के बाजार में एक बार फिर गिरावट नजर आई। गुरुवार को डाऊ जोंस 458 अंक गिरा। वहीं, नैस्डैक और एसएंडपी 500 में भी गिरावट आई।

नैस्डेक 2.84% तो एसएंडपी 500 2.11% गिरा। एशियाई बाजारों में भी कमजोर शुरुआत हुई। एसजीएक्स निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 16,700 के पास खुला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *